Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

बाबा भैरुनाथ को रामेश्वरम से लाए 2100 कौड़ी एवं पवित्र गोमती चक्र का चढ़ाया चोला

 

 

 

विधि विधान से संपन्न इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा

 

 भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) धार्मिक आस्था और परंपरा के तहत रामेश्वरम से लाए गए 2100 कौड़ी एवं पवित्र गोमती चक्र श्री मसानिया भैरुनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ चोला चढ़ाने में अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधिविधान से संपन्न इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने बताया कि रामेश्वरम से विशेष रूप से लाए गए इन कौड़ियों और गोमती चक्रों को भगवान मसानिया भैरुनाथ को समर्पित करने का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करना है। पूजा के पश्चात बची हुई कौड़ी एवं गोमती चक्र श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किए जाएंगे, ताकि सभी भक्त इस पुण्य लाभ के सहभागी बन सकें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे और उन्होंने भक्ति भाव से दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सनातन परंपराओं को जीवित रखा जाएगा।