Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

कांग्रेस के स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित

 

 

  

शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक ने महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी कार्यकर्ताओं को बधाई

 

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक ने ध्वजारोहण कर आव्हान किया की यह दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और देश की एकता-अखंडता के लिए कांग्रेस के अमर संघर्ष और गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने का दिन है। जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक (जीपी) ने स्थापना दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, अनिल राठी, प्रकाश ओझा, शिवप्रकाश घावरी, राजकुमार माली, योगेश सोनी, विक्की ब्यावट, सतवीर सिंह राठौड़, अनिता पहाड़िया, गोपाल खटीक, भगत प्रजापत, कमल प्रजापत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।