Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

मध्य प्रांत सभी शाखाओं के सामंजस्य और समर्पण से शिखर पर पहुँचा: प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी

 

 

सेवा के पथ पर राजस्थान मध्य प्रांत का परचम, बना देश का सर्वश्रेष्ठ प्रांत

 

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) राष्ट्र सेवा और सामाजिक सरोकारों में अग्रणी राजस्थान मध्य प्रांत ने अपनी कर्मठता से देश भर में गौरव हासिल किया है। प्रांत द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के फलस्वरूप इसे सर्वश्रेष्ठ प्रांत घोषित किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रांतीय कार्यकारिणी ने सभी शाखाओं के दायित्वधारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। प्रांतीय पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि हर उस सदस्य की मेहनत का परिणाम है जो निरंतर धरातल पर सेवा कार्यों में जुटे रहे। प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने कहा कि यह पुरस्कार हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है। हम भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ राष्ट्र सेवा के कार्यों में समर्पित रहेंगे। सभी शाखाओं के सामंजस्य और समर्पण ने ही आज मध्य प्रांत को इस शिखर पर पहुँचाया है।