Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

श्रीनगर माहेश्वरीसभा नेसत्कार ग्रुपसोडाणी परिवारको सौपाप्रशस्ति पत्र,किया आभारज्ञापित

 

 

महेश नवमी पर्व पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर में सत्कार ग्रुप किया सराहनीय कार्य, बनाया विश्व रिकॉर्ड

 

 

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में श्री महेश नवमी पर्व 2025 के उपलक्ष पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर में सत्कार ग्रुप द्वारा स्वर्गीय बाबूजी बंसीलाल सोडाणी की स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की इस शिविर में एक ही दिन में, एक ही स्थान पर 1014 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। इस सराहनीय कार्य के लिए आईडब्लूआर फाउंडेशन जमशेदपुर ने इसे विश्व रिकॉर्ड घोषित किया और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। श्रीनगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष केदार गगरानी और मंत्री संजय जागेटिया के नेतृत्व में सत्कार ग्रुप सोडाणी परिवार का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया और आगे भी निरंतर इसी समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर गोविंद सोडाणी, शिव सोडाणी, रघु सोडाणी, लखन सोडाणी एवं माहेश्वरी समाज के रक्तदान शिविर मुख्य प्रभारी तरुण सोमानी, महेश जाजू, राकेश काबरा, अंकित सोमानी उपस्थित रहे।