माहेश्वरी भवन में नियमित योग सत्र, योगाचार्य उमा शंकर ने कर्णापीडासन, चक्रासन सहित रीढ़-पाचन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े लाभ बताए
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शरीर का संतुलन, रीढ़ की मजबूती और मन की स्थिरताकृयोगाभ्यास के दौरान इन तीनों का अद्भुत समन्वय माहेश्वरी भवन में देखने को मिला। रामधाम के पीछे स्थित माहेश्वरी भवन में चल रहे नियमित योग सत्र में योगाचार्य उमा शंकर ने कर्णापीडासन, चक्रासन सहित विभिन्न उन्नत योगासनों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया। योगाचार्य ने कठिन आसनों के दौरान शरीर के संतुलन और लचीलेपन का प्रदर्शन किया। सत्र में बताया गया कि नियमित और सही तरीके से किए गए योगाभ्यास से शरीर की मांसपेशियों में लचीलापन एवं मजबूती बढ़ाने में मदद मिल सकती है। पीठ और रीढ़ से जुड़े आसनों के माध्यम से शरीर की गतिशीलता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। योगाभ्यास के दौरान पाचन तंत्र और मानसिक तनाव से जुड़े लाभों की जानकारी भी दी गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि उन्नत और जटिल आसनों का अभ्यास बिना प्रशिक्षण के नहीं करना चाहिए। ऐसे आसन योग्य योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही किए जाने चाहिए, ताकि शरीर पर अनावश्यक दबाव न पड़े और अभ्यास सुरक्षित तरीके से किया जा सके।



Social Plugin