पहली छमाही में लेनदेन मूल्य में 50 प्रतिशत से ज्यादा उछाल, एक ही प्लेटफॉर्म पर लाइव प्राइसिंग, ऑर्डर, भुगतान, बिलिंग और शिपमेंट ट्रैकिंग की सुविधा
उदयपुर/भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। धातु खरीदने के लिए फोन-कॉल, सौदेबाजी और कागजी प्रक्रिया का दौर अब तेजी से पीछे छूट रहा है। हिंदुस्तान जिंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म वेदांता मेटल बाजार ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में लेनदेन मूल्य के आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक की सालाना बढ़ोतरी दर्ज कर इस बदलाव की रफ्तार दिखा दी है। प्लेटफॉर्म पर डिजिटल लेनदेन भी 40 प्रतिशत से अधिक बढ़े हैं। 23 राज्यों के 500 से ज्यादा शहरों तक पहुंच बना चुका टडठ अब खासकर एमएसएमई और छोटे खरीदारों के लिए धातु खरीद का तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित विकल्प बन रहा है। हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरमेंदु प्रकाश ने कहा कि भारत के तेजी से बढ़ते विनिर्माण क्षेत्र के लिए कच्चे माल की उपलब्धता के साथ खरीद प्रक्रिया का स्मार्ट और प्रभावी होना भी जरूरी है। वेदांता मेटल बाजार धातु खरीद को सरल, पारदर्शी और सुलभ बना रहा है। खासकर एमएसएमई और छोटे खरीदारों को इसका लाभ मिल रहा है। साल 2022 में शुरू किया गया वेदांता मेटल बाजार ऑनलाइन मेटल मार्केटप्लेस के रूप में ग्राहकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं उपलब्ध कराता है। ग्राहक लाइव कीमत देख सकते हैं, उत्पाद का चयन कर ऑर्डर बुक कर सकते हैं। भुगतान, बिलिंग, डिस्पैच प्लानिंग और शिपमेंट ट्रैकिंग के साथ लेजर रिकंसिलिएशन की सुविधा भी डिजिटल रूप से उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी रियल-टाइम कीमतों के आधार पर ग्राहकों को बाजार की स्थिति की जानकारी मिलती रहती है। वीएमबी पर जिंक और लेड की कीमत संबंधी सुविधाएं ग्राहकों को बाजार आधारित पारदर्शी मूल्य उपलब्ध कराती हैं। इससे एमएसएमई और छोटे खरीदारों को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर धातु खरीदने में मदद मिलती है। प्लेटफॉर्म पर स्पेशल हाई ग्रेड जिंक, हाई ग्रेड जिंक, ग्रीन जिंक ईकोजेन, प्राइम वेस्टर्न जिंक, कंटीन्यूअस गैल्वेनाइजिंग ग्रेड जिंक, हाई ग्रेड जंबो जिंक, एलॉय 3, एलॉय 5 और स्पेशल हाई ग्रेड लेड सहित उत्पाद उपलब्ध हैं। हिंदुस्तान जिंक 30 से अधिक देशों में ग्राहकों को उत्पाद उपलब्ध कराती है। कंपनी के अनुसार उसके उत्पाद ईपीडी सत्यापन, बीआईएस प्रमाणन और यूरोपीय बाजारों के लिए आरईएसीएच मानकों के अनुरूप हैं। कंपनी अब वेदांता मेटल बाजार में नई तकनीकों, लाइव-प्राइसिंग और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए सुविधाओं का विस्तार कर रही है। भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुविधाओं को जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।




Social Plugin