Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

केसर कुंज सोसायटी में आरएसएस पथ संचलन पर पुष्प वर्षा, गूंजा भारत माता का जयघोष


चन्द्रशेखर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष कमलेश काबरा के नेतृत्व में सोसायटी वासियों ने स्वयंसेवकों का किया भव्य स्वागत

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
कमला विहार से निकला आरएसएस का पथ संचलन जैसे ही केसर कुंज सोसायटी पहुंचा, पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर उठा। अनुशासनबद्ध कदमताल करते स्वयंसेवकों पर सोसायटीवासियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। चन्द्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष कमलेश काबरा के नेतृत्व में सोसायटीवासियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। पथ संचलन के दौरान अनुशासनबद्ध कतार में आगे बढ़ रहे स्वयंसेवकों का सोसायटीवासियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सोसायटी से प्रमोद काबरा, विकल्प कोगटा, देवकरण मुंदड़ा, अंकित अग्रवाल, दिव्य लाटा, सौरभ समदानी, कुनाल मानसिहका, रौनक डाड, प्रीति काबरा, सपना काबरा, अनीता मुंदड़ा, सुनीता समदानी, शशि कोगटा, कविता लाटा, संध्या अग्रवाल, शीतल माहेश्वरी, ओसीन डाड, मधु डाड सहित बड़ी संख्या में निवासियों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।
Uploaded Image