रात्रि 12 बजे होगी महाआरती, प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा आयोजन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शरद पूर्णिमा पर वीर सावरकर चौक स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर में 25 अक्टूबर को भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिलेगा। मंदिर में रात्रि 12 बजे महाआरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दिनेश जागेटिया ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष महेंद्र पाटिल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर महोत्सव की समस्त जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष दिनेश जागेटिया को सौंपी गई। बैठक में राजेंद्र विजयवर्गीय, नटवर विजयवर्गीय, जगदीश तोषनीवाल, दौलत सिंह भाटी सहित ट्रस्ट के कई सदस्य उपस्थित रहे।




Social Plugin