Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

यूआर गरबा कॉलिंग 2.0’ में थिरके गरबा प्रेमी, राजपाल यादव और ‘चालू पांडे’ रहे आकर्षण का केंद्र


शौर्यागढ़ पैलेस में दो दिन सजी गरबा-डांडिया की महफिल, पारंपरिक नृत्य से जमाया रंग, फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह

  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
गरबा के पारंपरिक रंग, डांडिया की खनक और बॉलीवुड की मस्ती ने शौर्यागढ़ पैलेस में दो दिनों तक उत्सव का माहौल बनाए रखा। ‘यूआर गरबा कॉलिंग 2.0’ में गरबा प्रेमियों ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने संगीत की धुनों पर कदम मिलाकर आयोजन को यादगार बना दिया।  आयोजक प्रतिक मून्द्रडा व सौरभ पारीक ने बताया की यूआर मोबाइल और नाचो भीलवाड़ा के तत्वाधान व गायत्री ज्वैलर्स के प्रस्तुतीकरण तथा शिवान टीवीएस के सहयोग से 24 और 25 अक्टूबर को हरणी महादेव के पास, स्थित शौर्यागढ़ पैलेस में आयोजित इस गरबा महोत्सव में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन स्थल पर पारंपरिक गुजराती संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। गरबा और डांडिया की लयबद्ध प्रस्तुतियों के बीच प्रतिभागियों ने सामूहिक नृत्य कर उत्सव की रौनक बढ़ाई। युवाओं के साथ परिवारों और अन्य आयु वर्ग के लोगों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजको ने बताया की आयोजन में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की उपस्थिति ने दर्शकों का ध्यान खींचा। अपनी कॉमेडी और सहज अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल यादव को देखने के लिए प्रशंसकों में उत्सुकता रही। वहीं, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘चालू पांडे’ के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाले कलाकार की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग घोल दिया। गरबा प्रेमियों की भागीदारी टीवी और फिल्मी दुनिया से जुड़े कलाकारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया। गरबा महोत्सव के दौरान पारंपरिक परिधानों की छटा भी देखने को मिली। आकर्षक चनिया-चोली, रंगीन कुर्तों और पारंपरिक आभूषणों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। संगीत की धुनों पर ताल से ताल मिलाते प्रतिभागियों ने सामूहिक नृत्य का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा। ‘यूआर गरबा कॉलिंग 2.0 ने शहर के गरबा प्रेमियों को एक मंच पर जुटने और पारंपरिक नृत्य-संगीत के साथ मनोरंजन का अवसर दिया। दो दिवसीय आयोजन में गरबा की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक मनोरंजन का मेल देखने को मिला। आयोजन में डिजिटल पार्टनर वेलोरा, फूड पार्टनर डगवाल फार्म हाउस और मोनिसा विला रिसोर्ट, जीजा फैशन सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं ने भागीदारी निभाई।         
Uploaded Image Uploaded Image