Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

आस्था के साथ सेवा का संकल्प, बालाजी भक्ति से निकली मानव सेवा की धारा, 125 यूनिट रक्तदान


संकट वीर बालाजी सेवा संस्थान के प्रथम शिविर में दिखा सेवा-सहयोग का जज्बा, बालाजी भक्तों के साथ मातृशक्ति ने भी निभाई भागीदारी,

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
आस्था के साथ मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए संकटवीर बालाजी सेवा संस्थान के सानिध्य में रविवार को मोती बावजी चौराहा, सांगानेर रोड स्थित सेंट मीरा कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल, उमराव पैलेस में प्रथम विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। संकटवीर बालाजी के भक्तों और मातृशक्ति के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और 125 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। युवाओं के साथ मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने की मुहिम में अपना योगदान दिया। आयोजन स्थल पर पूरे समय सेवा, सहयोग और समर्पण का माहौल बना रहा। संकटवीर बालाजी सेवा संस्थान की ओर से आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर में धार्मिक आस्था को सामाजिक सरोकार से जोड़ा गया। आयोजकों का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना रहा। युवाओं और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी ने शिविर को खास बना दिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा कार्य है, जिसमें किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में प्रत्यक्ष योगदान दिया जा सकता है। समाज के सक्षम लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रहित होने पर संस्थान के सदस्यों ने रक्तदाताओं, मातृशक्ति, बालाजी भक्तों और सभी सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि सामूहिक सहयोग और सेवा भावना से ही जनकल्याण से जुड़े आयोजन सफल होते हैं। संस्थान की ओर से भविष्य में भी मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।                     
 
Uploaded Image Uploaded Image