Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

अधिवक्ता पर हमले का वीडियो भी मिला, फिर भी आरोपी गिरफ्त से बाहर, अधिवक्ताओं में आक्रोश


तीन दिन की मोहलत...आरोपी नहीं पकड़ा तो सड़क पर उतरेंगे अधिवक्ता, होगा उग्र आंदोलन

जिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई नहीं होने से वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। जिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर हमले के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 1 अक्टूबर की रात करीब 8.30 से 9 बजे के बीच अधिवक्ता गोविंद मानमिया अजमेर चौराहे से गुजर रहे थे। इसी दौरान स्कूटर सवार एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया। अधिवक्ता ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गोविंद मानमिया गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद अधिवक्ता ने सुभाषनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्रकरण संख्या 326/2026 है। अधिवक्ताओं के अनुसार घटना का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध करवाया गया है। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से वकीलों में नाराजगी है। अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि अधिवक्ता पर हमला गंभीर मामला है। पुलिस को उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता समुदाय उग्र आंदोलन करेगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन पर पूर्व अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, मोहम्मद फरजन, राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्यसिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरूसिंह गौड़, आनंद शर्मा सहित रमेशचंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह चारण, रामेश्वरलाल जाट, नीरज गुर्जर, पुष्पेंद्र सिंह, शरद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन लेकर अधिवक्ताओं को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।                 





Uploaded Image