Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं: रितु नागौरी

अग्रवाल महिला मंडल द्वारा विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित

 

 

डॉ. विजेयता गर्ग ने सर्वाइकल ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और गंभीर बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से अग्रवाल महिला मंडल द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विजेयता गर्ग ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर जैसे गंभीर रोगों की समय रहते पहचान, बचाव और नियमित जांच के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. गर्ग ने बताया कि इन दोनों प्रकार के कैंसर का प्रारंभिक चरण में पता चलने पर उपचार की सफलता की संभावना काफी अधिक होती है। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वयं स्तन परीक्षण समय-समय पर मैमोग्राफी तथा सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग कराने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को भी आवश्यक बताया। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष रितु नागौरी ने डॉ. विजेयता गर्ग का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने बताया कि मंडल भविष्य में भी महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विनीता अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा, जबकि मंच संचालन विनीता जैन ने प्रभावी ढंग से किया। सेमिनार में आभा मित्तल, करुणा रूगटा, राधा अग्रवाल, वर्षा मित्तल, सृष्टि, सोनू गोयल, ऊषा, नेहा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की सराहना की। 

 

Uploaded Image