Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

वित्त आयोग के अध्यक्ष का बयान प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत राजस्थान में लगातार कर्ज हो रहा कम ,पंचायत राज व निकाय चुनाव में भाजपा की होगी विजयी

वित्त आयोग के अध्यक्ष का बयान प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत राजस्थान में लगातार कर्ज हो रहा कम ,पंचायत राज व निकाय चुनाव में भाजपा की होगी विजयी

 भीलवाड़ा: राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष शुक्रवार को विभाजन की विभिषिका दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रम के समाप्ति के बाद प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि राजस्थान की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ है जिससे प्रदेश में नए रोजगार के अवसर सृजन हो रहे हैं वहीं प्रति व्यक्ति कर्ज भी धीरे-धीरे घट रहा है छह आयोग के अध्यक्ष ने प्रदेश में पंचायत राज व निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का दावा भी किया। 

भाजपा संगठन की ओर से भीलवाड़ा जिला मुख्यालय सहित ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया उसके बाद भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर स्थित भाजपा कार्यालय में विभाजन विभीषीका दिवस मनाया गया इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और पाकिस्तान से अपने वतन आये सिंधी समाज के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया इस दौरान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी व भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल मौजूद रहे।

जहा वित आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि बीजेपी ने पंचायत राज और निकाय चुनाव को लेकर बुथ स्तर तक संगठन संरचना का काम किया। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया है जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी हम प्रत्याशियों का चयन करेंगे वहीं आज विभाजन बिभिषिका दिवस पूरा देश मना रहा है वर्ष 1947 में देश आजाद हुआ था 15 अगस्त का त्योहार बड़ा उत्सव के रूप में मनाते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त वर्ष 2021 से विभाजन विभीषिका दिवस मनाने की घोषणा की उसके बाद सारा देश इसे मना रहा है वही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आरएसएस व बीजेपी को जोकरो का झुण्ड बताने के बयान पर पलटवार करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस तरह के बयान देना नई बात नहीं हैं उनकी तीन पीढ़ी यह बात कहती आ रही है जब-जब राहुल गांधी और उनका परिवार बोला तब- तब आरएसएस और विचार परिवार के लोग बड़ी ताकत के साथ देश की सेवा के लिए आगे बढ़ रहे हैं वहीं राजस्थान की वित्तीय स्थिति को लेकर वित्त आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ है किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है नियमित रूप से हम आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं ढाई वर्ष में सरकार ने लंबे समय से जो काम लंबित थे उनको आगे बढ़ाने का काम किया स्थाई रोजगार के अवसर सृजन हो रहे है  प्रदेश में हमारी सरकार ने अब तक एक लाख 78 हजार लोगों को रोजगार दे चुकी है राजस्थान में लगातार कर्ज कम हुआ पिछली बार जो कर्ज लिया था उसको हम कम करते जा रहे हैं इस दौरान भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ,पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, पूर्व महापौर राकेश पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 बाईट- अरुण चतुर्वेदी अध्यक्ष वित्त आयोग राजस्थान सरकार

Somdutt Tripathi
Bhilwara
Mo.09783454856

Uploaded Image