Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

प्रत्येक नागरिक द्वारा लगाया गया एक पौधा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है: दीपक धनेटवाल

भाविप वीर शिवाजी शाखा का एक पेड़ लोकतंत्र के नामअभियान बना जन आंदोलन, 2100 पौधे वितरित

  

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं क्वालिटी शूटिंग प्राइवेट लिमिटेड का रहा सहयोग, नागरिकों ने लिया संरक्षण का संकल्प

 

 भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा द्वारा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं क्वालिटी शूटिंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित एक पेड़ लोकतंत्र के नामअभियान जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण बनकर उभरा। सूचना केंद्र चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में 2100 फलदार, छायादार, औषधीय एवं तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधे प्राप्त किए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक नागरिकों से होती है और पर्यावरण संरक्षण भी जनसहभागिता से ही सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र आज गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक द्वारा लगाया गया एक पौधा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से 200 कपड़े के थैलों का भी वितरण किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। भारत विकास परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के सच्चे संरक्षक हैं। वे केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रांतीय प्रभारी सुभाष मोटवानी ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक है जब पौधे वृक्ष बनकर समाज को लाभ पहुंचाएं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। शाखा अध्यक्ष कमलेश बोड़ाना ने कहा कि भारत विकास परिषद् सेवा और संस्कार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रही है। परिषद् का उद्देश्य केवल पौधे वितरित करना नहीं, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार एक पौधे की जिम्मेदारी ले ले तो आने वाले वर्षों में भीलवाड़ा को हरित और स्वच्छ शहर बनाने का सपना साकार हो सकता है। पर्यावरण प्रभारी शिवकुमार खेमका ने बताया कि अभियान के अंतर्गत फलदार, छायादार, औषधीय एवं तुलसी के पौधों का वितरण किया गया ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य और पोषण का संदेश भी समाज तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिषद् का लक्ष्य केवल पौध वितरण नहीं, बल्कि लोगों को वृक्ष संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण संकल्प पत्र अभियानरहा। पौधे प्राप्त करने वाले प्रत्येक नागरिक से एक पेड़ लोकतंत्र के नामसंकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करवाए गए। संकल्प पत्र के माध्यम से लोगों ने पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल और संरक्षण करने का वचन दिया। इस अभिनव पहल को नागरिकों का भरपूर समर्थन मिला और सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के वैज्ञानिक अधिकारी महेश कुमार सिंह, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्वेता दाधीच, कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी शिल्पा बाहेती, रोहित एवं सूरज की विशेष उपस्थिति रही। क्वालिटी शूटिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सुमित जागेटिया ने भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान की सराहना की। इस अवसर पर महावीर सोनी, दीपक चोरड़िया, योगेश मित्तल, सुनील भंसाली, हुकुम सिंह, धर्मेंद्र देवनानी, रोहित जैन, उमेश शर्मा, दुर्गालाल सोनी, अशोक राठी, अरविंद कोठारी, प्रमोद गोयल, अजय सोमानी, वर्षा मित्तल, रितु शर्मा, लता देवनानी, कुसुमलता राठी, ममता चोरड़िया, शशि बोड़ाना, पुष्पेंद्र बंसल, आशा बंसल, रिंकेश अग्रवाल, अनुराग बोहरा, रमेश अरोड़ा सहित शाखा के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ लोकतंत्र के नाम”, “हर घर हरियालीऔर पौधा लगाओ, भविष्य बचाओके संदेशों के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरण किया गया। उपस्थित नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
Uploaded Image