भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) वेदांता समूह की कंपनी और भारत में जिंक, लेड और सिल्वर के सबसे बड़े और एकमात्र एकीकृत उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण एवं पर्यावरण प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, रामपुरा आगूचा माइंस ने अपने परिसर में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में कंपनी के कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर्स ने मिलकर एक हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। सीएसआर टीम के सहयोग से, आस-पास के समुदायों में भी वृक्षारोपण अभियान चलाए गए और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सत्र आयोजित किए गए। इसके अलावा, माइन और आवासीय कॉलोनी में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसके बाद लोगों को कपडे़ के बैग बांटे गए ताकि प्लास्टिक का उपयोग कम हो और लोग एक स्थायी व पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपना सकें।


Social Plugin