Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

मुस्कान फाउंडेशन ने भीषण नौतपा में शहरवासियों को पिलाया 8000 लीटर केरी का पानी

 

 

 

भीषण गर्मी और लू के बीच राहगीरों, मरीजों और आमजन को मिली बड़ी राहत, आमजन ने की सराहना

 

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) भीषण नौतपा की रिकॉर्डतोड़ गर्मी और झुलसाने वाली लू से आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मुस्कान फाउंडेशनद्वारा शहर में अनूठा शीतल पेय सेवा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत संस्था की टीम द्वारा नौतपा के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 8000 लीटर शुद्ध एवं स्वच्छ केरी (कच्चे आम) के पानी का निशुल्क वितरण किया गया। अभियान के दौरान प्रतिदिन लगभग 800 से 1000 लीटर केरी-पानी का वितरण किया जाता था। खास बात यह रही कि टीम मुस्कान के सदस्यों ने स्वयं शुद्धता, स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इस स्वास्थ्यवर्धक पेय को तैयार किया, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को लू से बचाया जा सके और शीतलता प्रदान की जा सके। यह सेवा अभियान शहर के उन व्यस्ततम चौराहों और स्थानों पर लगाया गया जहां राहगीरों और जरूरतमंदों की आवाजाही सबसे अधिक होती है। इसमें मुख्य रूप से गुरु गोविंद सिंह जी चौराहा, सूचना केंद्र चौराहा, बापू नगर चौराहा, श्री गेस्ट हाउस चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड के बाहर, अजमेर चौराहा, दूधाधारी मंदिर के बाहर, महात्मा गांधी अस्पताल का शिशु एवं ओपीडी वार्ड आदि शामिल है। अस्पताल परिसर और तड़पती धूप में सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों, मरीजों उनके परिजनों को इस सेवा से काफी संबल और राहत मिली। आमजन ने टीम मुस्कान के इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे सच्ची मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। संस्था के पदाधिकारियों सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह प्रयास किया गया था और भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।                                         

Uploaded Image