Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के चुनाव रामेश्वरम् भवन में 6 जून को

 

 

 

 

अध्यक्ष कार्यसमिति सदस्यों के लिए नामांकन से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में सम्पन्न होगी

 

 भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा द्वारा सत्र 2026-2029 के चुनावों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सभा के अध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदान प्रक्रिया 6 जून 2026, शनिवार को रामेश्वरम् भवन, हरणी महादेव रोड, भीलवाड़ा में आयोजित की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन, जांच, नाम वापसी, अंतिम प्रत्याशी सूची प्रकाशन, मतदान, मतगणना और शपथ ग्रहण की समस्त प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मंडोवरा ने बताया की अध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रातः 8.15 बजे से प्रारंभ होकर 9.00 बजे तक चलेगी। इसके पश्चात वैध नामांकनों की जांच और सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नाम वापसी की अंतिम समय सीमा भी निर्धारित की गई है, जिसके बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कराया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना, परिणाम घोषणा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही अध्यक्ष को कार्यकारी मंडल एवं कार्यसमिति में पांच-पांच सदस्यों के मनोनयन का अधिकार भी रहेगा। मंडोवरा ने बताया की यदि निर्धारित पदों के बराबर ही आवेदन प्राप्त होते हैं तो निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर आगे की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर दी जाएगी। चुनाव के बाद पदाधिकारियों के चयन हेतु अलग से नामांकन एवं निर्वाचन प्रक्रिया भी उसी दिन सम्पन्न होगी। मतदाता सूची सभा कार्यालय में प्रदर्शित कर दी गई है। इच्छुक सदस्य निर्धारित शुल्क जमा कर मतदाता सूची की प्रति सभा कार्यालय बी-2 (बेसमेंट), एचआरजे प्लाजा, भीलवाड़ा से प्राप्त कर सकते हैं।

Uploaded Image