भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल के कम उपयोग की अपील के समर्थन में कुमुद विहार पीस पार्क में संरक्षक पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने कुमुद विहार वासियों को राष्ट्रहित में पेट्रोल का न्यूनतम उपयोग करने की शपथ दिलाई। कॉलोनी अध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी के नेतृत्व में अनिल अग्रवाल, राधेश्याम तोतला, अजय लोहिया, जगदीश कोगटा, प्रभात जैन, चेतन मुनोत, पुरुषोत्तम दास राठी, दीपक अजमेरा, किशन अग्रवाल, राजकुमार गदिया, संदीप तोतला, महेश मोदानी, शशि अग्रवाल, प्रीति लोहिया, शारदा माहेश्वरी, मोहिता जैन, रेनू बगड़ा, रेखा तोतला, नवीन गांधी, संदीप बगड़ा ने दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों में पेट्रोल के न्यूनतम उपयोग की प्रतिज्ञा ली। जाजू ने कहा कि पेट्रोल की बचत से विदेशी मुद्रा खर्च में कमी आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल कम उपयोग अभियान का स्वागत करते हुए जाजू ने कहा कि राष्ट्रहित में सभी नागरिकों को अगले एक वर्ष तक विदेश यात्रा नहीं करने, सोना नहीं खरीदने एवं स्वदेशी सामग्री का उपयोग करके इस जनजागरण अभियान से जुड़ना चाहिए।

Social Plugin