छात्राओं को कानून की जानकारी देकर अधिकारों के प्रति किया जागरूक
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (गर्ल्स) आजाद नगर में “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डेज विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कानून संबंधी मूलभूत जानकारी प्रदान करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल भार्गव (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से साईबर क्राइम तथा उन्होंने छात्राओ की सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण मुद्दो की जानकारी प्रदान की तथा दैनिक जीवन में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। समिति के सचिव राजेंद्र कचोलिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता विकसित करना था। समिति के निर्देशक एवं स्कूल प्रभारी दिलीप तोषनीवाल ने बताया कि छात्राओ को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनाना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पा सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा अपने प्रश्नों के माध्यम से जिज्ञासाएं भी व्यक्त की। जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया। सेमिनार के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि रस्तोगी ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Social Plugin