Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

पूर्व विधायक का बयान महिला आरक्षण महिला सशक्तिकरण के लिए होगा वरदान साबित, विपक्षी पार्टियों का हर अच्छे काम का विरोध करना ही है काम 

पूर्व विधायक का बयान महिला आरक्षण महिला सशक्तिकरण के लिए होगा वरदान साबित, विपक्षी पार्टियों का हर अच्छे काम का विरोध करना ही है काम 

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा शहर से भाजपा के पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी का जन्म दिवस 108 कैक काटकर मनाया गया इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि विपक्षी द्वारा महिला आरक्षण के नाम पर विरोध करना गलत है विपक्षी पार्टी या तो हर अच्छे काम का विरोध कर रही है महिला आरक्षण महिला सशक्तिकरण के लिए वरदान साबित होगा।

भीलवाड़ा जिले के भाजपा के वरिष्ठ राजनेता और भीलवाड़ा शहर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे विट्ठल शंकर अवस्थी का आज जन्मोत्सव कार्यक्रम सेवा कार्य के साथ मनाया जा रहा है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व विधायक के निवास के बाद 108 केक काटकर जन्मदिवस मनाया जा रहा है।

इस दौरान और विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने कहा कि आज सेवा कार्य के रूप में 67 वे जन्मदिवस मनाने की शुरुआत हुई कार्यकर्ताओं को मेरे जन्म दिवस के उपलक्ष में बड़ा उत्साह है इसलिए कार्यकर्ता 108 केक लेकर आए उसको काटकर जन्म दिवस मनाया जा रहा है।

जहां पूर्व विधायक ने कहा आज मेरे 67 वे जन्म दिवस के मौके पर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से यही निवेदन करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस परंपरा की शुरुआत की राष्ट्र प्रथम विकसित भारत बनाना उद्देश्य लेकर  चल रहे हैं उस लक्ष्य प्राप्त करने में कार्यकर्ता पूरा सहयोग प्रदान करें वही देश में राजनीति में 33% महिला आरक्षण को लेकर कहा कि महिला आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है आजादी के 75 वर्षों बाद पहली बार महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में आरक्षण मिल रहा है जिससे निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण होगा महिला सशक्तिकरण को इस देश में बहुत बड़ा सहयोग मिलेगा जिससे देश  तेज गति से आगे बढ़ेगा विपक्षी पार्टीया महिला आरक्षण का विरोध कर रही है जिस पर पूर्व विधायक ने कहा कि विपक्षी पार्टियों का काम ही हर अच्छे काम का विरोध करना है।

Somdutt Tripathi
Bhilwara
Mo.09783454856

Uploaded Image Uploaded Image