भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस पर सभी साथियों की सहमति से प्रेमदत्त शर्मा को प्रयोगशाला सहायक संघ के जिलाध्यक्ष के लिए चयन किया गया। इस मौके पर नए जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। आगामी 10 मई को नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर अरविंद सनाढ्य, अनिल पहाडिय़ा, कपिल जोशी, रामपाल भांड, नवनीत शर्मा, नासिर सिलावट, लोकेश नामधरानी, दिनेश व्यास, शक्ति सिंह, राजेश धाकड़, लोकेश शर्मा, मातृशक्ति नीतू जैन उपस्थित रहे।

Social Plugin