भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा महिलाओं के लिए ऑनलाइन भजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला मंडल अध्यक्ष रितु नागौरी ने बताया कि इस ऑनलाइन माध्यम से हुई इस प्रतियोगिता में लगभग 30 महिला सदस्याओं उत्साहपूर्ण राधा कृष्ण, श्याम बाबा, बालाजी, शिव पार्वती और रानी सती दादी आदि विषयों पर अपनी मधुर वाणी से सुरीले भजन प्रस्तुत किए। महिला मंडल सचिव अंजली हिम्मतरामका ने सराहना करते इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया गया। भजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोमल दालान, द्वितीय स्थान पर अपूर्वा मानसिंहका एवं तृतीय स्थान पर गुड्डी नागौरी और मधुबाला अग्रवाल रही। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ इस कार्यक्रम में वंदना अग्रवाल, सिल्की केडिया, डॉ. नीतू जालान, पायल अग्रवाल, वर्षा मित्तल, संध्या अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, बबीता, नेहा का सहयोग रहा। महिला मंडल की बैठक में आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश में बालक बालिकाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित करने पर चर्चा की गई।

Social Plugin