समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान, कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे लाडो सेवा फाउंडेशन को भारतीय क्रीड़ा विकास संगठन एवं ड्रॉप रोबॉल महा संघ द्वारा भव्य समारोह में राष्ट्रीय हिन्द गौरव विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड लाडो सेवा फाउंडेशन को आजीवन के लिए दिया गया। लाडो सेवा फाउंडेशन के संस्थापक एडवोकेट लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि यह सम्मान संस्था द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं एवं जरूरतमंदों के उत्थान के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय क्रीड़ा विकास संगठन के संस्थापक डॉ. ईश्वर सिंह आचार्य, कर्नल डॉ संदीप नैन, प्रो अजय रंगा, भारतीय क्रीड़ा विकास संगठन के महा सचिव डॉ सुधीर कुमार शर्मा तथा उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री राहुल यादव ने लाडो सेवा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि लाडो सेवा फाउंडेशन ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और यह संस्था जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि लाडो सेवा फाउंडेशन समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों जैसे गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन तथा महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम संचालित करता रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सम्मान प्राप्त करने के बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने क्रीड़ा विकास संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था भविष्य में अपने सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देगी तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रखेगी। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं खिलाड़ी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने लाडो सेवा फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भारतीय ड्रॉप रोबॉल संघ महा सचिव दता गिरी गोसावी, उत्तरप्रदेश ड्रॉप रोबॉल अध्यक्ष अशोक यादव, उतर प्रदेश सचिव राहुल यादव, करमवीर यादव, हिमाचल सचिव गोविंद सिंह, ड्रॉप रोबॉल महा संघ के तकनीकी निदेशक आई एस पंघाल, जसबीर कुंडू सहित संस्था के कई पदाधिकारी एवं संपूर्ण भारत वर्ष से आए तेईस राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित रहे।

Social Plugin