Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

कथा केवल कथा जैसी ना सुने ,भक्तों को देनी है परीक्षा , शिवजी की कृपा से होंगे पास-पंडित प्रदीप मिश्रा 


कथा केवल कथा जैसी ना सुने ,भक्तों को देनी है परीक्षा , शिवजी की कृपा से होंगे पास-पंडित प्रदीप मिश्रा 

 भीलवाड़ा:  भीलवाड़ा शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मेडिसिटी ग्राउंड में आज से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा की वैदिक मंत्रौचार के साथ शुरुआत हुई इस दौरान प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भक्तों से कहा कि कथा केवल कथा जैसे ना सुने पूरे 7 दिन भक्तों को परीक्षा भी देनी है शिवजी की कृपा से सभी भक्त परीक्षा में पास भी होंगे ।

भीलवाड़ा शहर में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबू गिरी के सानिध्य में भीलवाड़ा शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में स्थित मेडिसिटी ग्राउंड में आज से 14 अप्रैल तक सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आगाज हुआ कथा की शुरुआत दौरान व्यास पीठ से पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की उसके बाद व्यासपीठ पर विराजमान पंडित प्रदीप मिश्रा का महंत बाबू गिरी, भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी , शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के सदस्यों स्वागत किया। कथा में देश व प्रदेश से लाखों की संख्या में महिला व पुरुष भक्त शिव महापुराण की कथा सुनने पहुंचे हैं और किसी प्रकार की भक्तों को आवाजाही में परेशानी नहीं हो इसके लिए भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर रास्तों सहित कथा स्थल पर हजारों की संख्या में पुलिस वल तैनात किया गया है वर्तमान में आज भले ही गर्मी होने के बाद भी कथा पंडाल भक्तों से लबालब था काफी संख्या में भक्त तो धूप में बैठकर भी शिव महापुराण की कथा का श्रवण कर रहे थे।

शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से भीलवाड़ा में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है मेरा कथा श्रोता भक्तों से निवेदन है की कथा केवल कथा जैसे ना सुने पूरे 7 दिन शिव भक्तों को परीक्षा भी देनी है और भगवान शिव की कृपा से सभी भक्त इस परीक्षा में पास भी होंगे। राम कथा , भागवत महापुराण सहित तमाम कथाओं में कथा समाप्त होने के बाद प्रसाद का वितरित किया जाता है जबकि शिव महापुराण की कथा समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण नहीं किया जाता है क्योंकि भगवान शिव सभी भक्तों पर आशीर्वाद करते हैं और अगर एकाग्र मन से कथा सुनते हैं तो भगवान शिव से भी बात कर सकते हैं मनुष्य प्रतिदिन 21600 श्वास लेता है में सभी भक्तो से यही पूछना चाहता हूं कि आपने प्रतिदिन 21600 श्वासो में से कितनी श्वास भगवान शिव को दी है यहां आए हक्त कथा सुन लिए  ओर घर की ओर चल दिए सभी को ध्यान से कथा सुननी चाहिए वही पंडित मिश्रा ने कहा की 24000 श्लोकों का शिव महापुराण में शिव नाम का मोती है इस शिव नाम के मोती को आप सभी भक्तों को प्राप्त करना है जहां पंडित प्रदीप मिश्रा ने भक्तों को कई उपाय और भगवान की कथा सुनाई कथा में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर ,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित लाखों की संख्या में देश के कोने-कोने से आए महिला और पुरुष भक्त मौजूद रहे।

गुरुवार को आएंगे राज्यपाल- कथा श्रवण स्थल पर गुरुवार को प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एक दिन के दौरे पर आएंगे जहां गुरुवार सुबह कथा स्थल पर सामूहिक नवकार मंत्र का जाप होगा जिसमें प्रदेश के राज्यपाल शिरकत करने के बाद दोपहर को शिव महापुराण कथा में भाग लेने के बाद वापस प्रस्थान करेंगे राज्यपाल के दौरे को लेकर भीलवाड़ा जिला प्रशासन में तमाम तैयारियां पूरी कर ली है।
Somdutt Tripathi
Bhilwara
Mo.09783454856

Uploaded Image