नव कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सुभाष नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नए सत्र के प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय माहेश्वरी भवन में रखा गया। अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के स्मरण एवं श्रीमद्भागवद् गीता के पवित्र श्लोकों के उच्चारण से हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा बांगड़ ने नव कार्यकारिणी का गठन किया। मंडल की अध्यक्षा ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले सत्र में विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में जागरूकता और एकता को और मजबूती मिलेगी। सचिव सुनीता लाहोटी, सुनीता तोषनीवाल एवं अन्य सदस्यों ने भागवत गीता के श्लोकों के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया तथा उसका महत्व भी समझाया। कुसुम गट्टानी, गीता गांधी, मीना बांगड़, मंजू शारदा, शांति अजमेरा, गीता मालू, आराधना पोरवाल आदि ने नई कार्यकारिणी सदस्यों का तिलक, गुड, अपर्णा पहना कर स्वागत किया। नई टीम ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मंडल की 50 से ज्यादा महिला सदस्यों ने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई एवं नई 10 सदस्यों ने महिला मंडल की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष उर्मिला राठी संगठन मंत्री रेणु लढा, सांस्कृतिक मंत्री प्रीति मूंदड़ा, संगीता अजमेरा, खेल मंत्री संगीता सोमानी, रीना सोमानी, रेणु काकाणी आशा काकाणी, नेहा बांगड़, कृष्णा मूंदड़ा, संजू मूंदड़ा, किरण सहित कई सदस्याओ का सहयोग रहा। इस अवसर पर मंडल द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई। निंबार्क परमार्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में भेंट स्वरूप सहयोग राशि प्रदान की गई। यह नेक कार्य मंडल की सभी महिला सदस्यों के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला अजमेरा द्वारा किया गया।

Social Plugin