भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट शास्त्रीनगर के ट्रस्ट बोर्ड का सर्व सम्मति से पुनर्गठन हुआ। जिसमें पहली बार महिलाओं और युवाओं को ट्रस्ट में स्थान दिया गया। पुनर्गठित ट्रस्ट बोर्ड में भगवती देवी झांझरी एवं रसाली देवी पाटनी को संरक्षक मनोनीत किया वही सुनीता पाटनी, भूमिका जैन को ट्रस्टी मनोनीत किया। साथ ही युवा वर्ग में मयंक गंगवाल, राजेन्द्र छाबड़ा एवं विजय चौधरी को ट्रस्टी मनोनीत किया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि ट्रस्ट बोर्ड में प्रेमचंद सेठी को संरक्षक विजय झांझरी कार्याध्यक्ष, सुरेश कोठारी उपाध्यक्ष एवं लोकेंद्र जैन को सहमंत्री मनोनीत किया। इसके अलावा भारती सोनी को सांस्कृतिक सचिव एवं सुशील टोंग्या को मीडिया प्रभारी बनाया। सभी नए ट्रस्टियों को शीघ्र ही शपथ दिलाई जाएगी।

Social Plugin