Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

जीव दया : तपती दोपहरी में बेजुबानों की बुझेगी प्यास, विश्वास फाउंडेशन व एकता मंडल ने वितरित की टंकियां

 

                भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) वैशाख माह की झुलसाने वाली गर्मी और आसमान से बरसती आग के बीच बेजुबान जानवरों को राहत देने के लिए विश्वास फाउंडेशन और एकता मंडल ने अनूठी पहल की है। संस्था की ओर से शहर में गो-सेवा के संकल्प के साथ गायों के लिए पानी और गोग्रास की टंकियों का वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष आशा रामावत ने बताया कि वर्तमान में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का हाल भी बेहाल है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रथम चरण में 30 टंकियों का वितरण किया गया है। संस्था का लक्ष्य है कि हर घर के आगे पानी की टंकी रखवाई जाए और लोग जिम्मेदारी के साथ उन्हें प्रतिदिन भरें, ताकि राह चलती गायों को प्यासा भटकना पड़े। कार्यक्रम प्रभारी पूर्व पार्षद निशा जैन सहित इस सेवा कार्य में मंडल के सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान विश्वास फाउंडेशन के महामंत्री सुनील राठी, लादुलाल वैष्णव, शर्मिला रामावत, कांता बागडोदिया, सीमा जैन, शारदा भदादा, सीमा बनर्जी, ललिता गोयल, मीना टीबरवाल और लाजवंती अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस भीषण गर्मी में जीव दया के इस पुनीत कार्य से जुड़ें और अपने सामर्थ्य अनुसार पशुओं के लिए दाने-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।


Uploaded Image