भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। नेताजी सुभाष शाखा भीलवाड़ा द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शाखा भवन, नांदेश्वर महादेव मंदिर ,विजय सिंह पथिक नगर पर स्थाई प्रकल्प के तहत बीपी शुगर जांच एवं शुगर की निशुल्क दवा वितरण का शुभारम्भ प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी के सानिध्य में मां भारती एवं युग-पुरूष स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में बताया कि राजस्थान मध्य प्रांत को भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रांत घोषित किया गया यह सब आप लोगों के समर्पण एवं सहयोग से संभव हो पाया है। शाखा द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष को भीलवाड़ा में आयोजित भव्य शिवपुराण कथा के सफल आयोजन के कुशल नेतृत्व पर शाखा परिवार द्वारा हार्दिक बधाई दी गई। प्रकल्प प्रभारी ने बताया कि जांच शिविर के दौरान 32 रोगियों की बीपी की जांच की गई, 29 रोगियों की शुगर की जांच की गई जिसमें प्रभावित 15 रोगियों को निशुल्क दवा वितरित की गई। यह व्यवस्था प्रत्येक माह में रविवार को प्रातः 9.30 से 11.00 तक अनवरत जारी रहेगी। इसके पश्चात साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें शाखा कोषाध्यक्ष सुरेश रावत द्वारा वर्ष 2025-26 का आय व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। शाखा सचिव द्वारा मार्च माह के दौरान सम्पादित कार्यक्रमों को सदन पटल से अनुमोदित किया गया एवं अप्रैल माह में किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें विशेषकर अभिरुचि शिविर बाबत संबंधित प्रभारियों से चर्चा कर कार्य-योजना तैयार करने पर सहमति हुई। कार्यक्रम के दौरान अमित काबरा, महावीर सोनी, मदन खटोड़, चंद्रप्रकाश काल्या, सुरेश रावत, ओम प्रकाश गंदोड़िया, अशोक सोमानी, कैलाश सोमानी, दिनेश बिरला, अंशुल शाह, प्रवीण बोहरा, प्रेमशंकर झंवर, अरुण पारीक, महेश खंडेलवाल, प्रमोद नाबेड़ा, भगवान दरगड़, बसंती लाल मूंदड़ा, राजेश चेचानी, दिनेश शारदा, भगवान बांगड़ एवं मातृशक्ति गुणमाला अग्रवाल, आशा दरगड़, सीमा बिरला, ऊषा सोमानी, सरिता नाबेड़ा, सुनीता रावत, करुणा लोहिया, यशोदा शर्मा एवं कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव कैलाश शर्मा द्वारा किया गया। अंत में शाखा अध्यक्ष पंकज लोहिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Social Plugin