दो दिवसीय कार्यशाला में परिषद की रीति-नीति, लक्ष्य एवं उद्देश्य, कार्यकर्ता निर्माण,, पंचसूत्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर की विस्तृत चर्चा
भीलवाड़ा /सवाईमाधोपुर (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद उत्तर-पश्चिम क्षेत्र की दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला सवाई माधोपुर में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। पांतीय मीडिया प्रभारी महेश कुमार जाजू ने बताया कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गादत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, राष्ट्रीय संयोजक सम्पर्क संपत खुर्दिया, राष्ट्रीय संयोजक संस्कार डॉ. त्रिभुवन शर्मा, रीजनल अध्यक्ष राधेश्याम रंगा एवं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजन में अपेक्षित 118 सदस्यों में से 96 सदस्य उपस्थित रहे, जबकि 20 सदस्य पूर्व सूचना एवं 2 सदस्य आकस्मिक कारणों से अनुपस्थित रहे। दो दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न सत्रों के माध्यम से परिषद की रीति-नीति, लक्ष्य एवं उद्देश्य, कार्यकर्ता निर्माण, संगठनात्मक संरचना, प्रोटोकॉल, वित्तीय अनुशासन, प्रबंधन, रिपोर्टिंग तथा पंचसूत्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला के दौरान विभिन्न गतिविधि संयोजकों एवं संगठन सदस्यों द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने विषय प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए। साथ ही सदस्यों की शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया। क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी ने कार्यशाला में उत्तर पश्चिम क्षेत्र के लक्ष्य सदन के समक्ष रखें, जिसमें मुख्य रूप से इस वर्ष को संगठन वर्ष के रूप में मनाते हुए परिषद की सदस्यता 20000 तक करना है। संस्कार निर्माण के क्षेत्र में 500000 विद्यार्थियों के मध्य भारत को जानो प्रतियोगिता और सेवा के क्षेत्र में 51000 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन के माध्यम से लाभान्वित करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजस्थान पूर्व प्रांत एवं माउंटाउन शाखा, सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं ने परिवहन, आवास, मंच सज्जा, पंजीयन एवं भोजन व्यवस्था में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि कार्यशाला से प्राप्त नई ऊर्जा के साथ संगठन कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। क्षेत्रीय कार्यशाला में राजस्थान मध्य प्रांत से प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, महासचिव आनंद सिंह राठौड़, वित्त महासचिव अमित सोनी, प्रांतीय महिला संयोजिका प्रभारी शारदा चेचानी, संस्कार प्रभारी अरुण बाहेती, दिलीप पारीक सहित कई प्रांतीय कार्यकारणी सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यशाला के अंत में क्षेत्रीय संगठन सचिव जगदीश शर्मा ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Social Plugin