Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

लघु उद्योग भारती मनाएगी सेवा कार्य के रूप में स्थापना दिवस, लगाएगी विशाल चिकित्सा शिविर

 

 

मुख्य, ग्रोथ सेंटर और महिला इकाई का संयुक्त आयोजन, 25 अप्रैल को स्वरूपगंज में जुटेंगे विशेषज्ञ

 

                  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) राष्ट्र और उद्योग हित को समर्पित संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा अपने स्थापना दिवस को सेवा कार्य के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस उपलक्ष्य में भीलवाड़ा की तीनों इकाइयांकृ मुख्य इकाई, ग्रोथ सेंटर इकाई और महिला इकाई मिलकर एक वृहद चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन करने जा रही हैं।  लघु उद्योग भारती मुख्य इकाई के अध्यक्ष शंभू काबरा ने बताया कि आगामी 25 अप्रैल, शनिवार को रीको ग्रोथ सेंटर, स्वरूपगंज स्थित श्री नाकोड़ा इंफ्रास्टील प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में यह शिविर आयोजित होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए ग्रोथ सेंटर इकाई के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने जानकारी दी कि शिविर का शुभारंभ प्रातः 9.15 बजे होगा, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों आमजन को एक ही छत के नीचे विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर महिला इकाई की अध्यक्ष पल्लवी लढा ने बताया कि शिविर में बृजेश बांगड़ मेमोरियल हॉस्पिटल के तकनीकी सहयोग से बीपी, शुगर और ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की जाएंगी, साथ ही नेत्र रोगों का परामर्श भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा दंत रोगों की जांच कर उचित सलाह दी जाएगी। पूरे आयोजन के प्रबंधन को लेकर कार्यक्रम प्रभारी अंकित सूर्या ने बताया कि शिविर स्थल (आरसीएम से आगे, स्वरूपगंज) पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। लघु उद्योग भारती, जो कि लघु उद्योगों का एकमात्र अखिल भारतीय संगठन है, इस आयोजन के माध्यम से औद्योगिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दे रहा है।                  

Uploaded Image