Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

सिंदरी बालाजी के हुए हनुमान जयंती पर स्वर्ण चोला दर्शन, हुई विशाल भजन संध्या, लगाया मेला

 

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) श्री सिंदरी के बालाजी मन्दिर, कीरखेड़ा, सांगानेरमें हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भगवान हनुमान को स्वर्ण चोलापहनाया गया और भक्तजन बड़ी संख्या में दर्शनार्थ मन्दिर पहुंचे। नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा आयोजित इस वर्ष की विशाल भजन संध्या एवं मेले में प्रमुख आकर्षण रही दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकी। इसके अलावा, सुप्रसिद्ध भजन गायक अर्जुन राणा और भजन गायिका श्रीमती पूजा रामावत ने भक्तों के लिए भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का प्रारंभ रात्रि 8.30 बजे हुआ और भक्तजन प्रभु की इच्छा तक इस भक्ति रस में डूबे रहे। श्रद्धालुओं के लिए खोपरा पाक का प्रसाद भी वितरित किया गया। श्री सिंदरी के बालाजी मंदिर के पुजारी श्री गोपाल लाल पारीक ने सभी भक्तों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पधारकर इस पावन अवसर का आनंद लें।       

Uploaded Image