Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

हनुमान जयंती पर पवित्र ग्रंथों 52,100 हनुमान चालीसा और 1,001 रामचरितमानस का महा-वितरण

 

 

हरि शेवा उदासीन आश्रम द्वारा एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन, गूंजेगी भक्ति की गूंज

 

 

हनुमान जी का पाठ करने से बल और बुद्धि दोनों की प्राप्ति होगी: महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन

 

  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) हनुमान जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय हरीशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर द्वारा एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा एवं रामचरितमानस का महा वितरण किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, आस्था और संस्कारों का प्रसार करना है। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि सनातन धर्म और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए भीलवाड़ा में एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल की जा रही है। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने के उद्देश्य से हरि शेवा उदासीन आश्रम द्वारा आगामी 2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आश्रम की ओर से सनातनी परिवारों को 52,100 हनुमान चालीसा और 1,001 श्रीरामचरितमानस ग्रंथों का भीलवाड़ा शहर सहित जनजाति क्षेत्र जिला प्रतापगढ़, उदयपुर, सलूम्बर, बांरा में कार्यकर्ताओं की मदद से वितरण किया जाएगा। छोटे-छोटे बच्चों को इसलिए दिया जाएगा ताकि वे अपनी सनातन संस्कृति, सभ्यता से जुड़ें और हनुमान जी का रोज पाठ करें। इससे बल और बुद्धि दोनों की प्राप्ति होगी। जब बल और बुद्धि होगी, तो अपने आप भारत विश्व गुरु बनेगा। सनातन धर्मप्रेमी दिलीप हरपलानी द्वारा वितरण में सेवा की गई। संतों का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना और भारत को विश्व गुरु बनाना है। संतों का मानना है कि आधुनिक युग में जब बच्चे अपनी जड़ों से दूर हो रहे हैं, तब इन पवित्र ग्रंथों के नित्य पाठ से उनमें बल और बुद्धि दोनों का विकास होगा। इस कार्यक्रम में महंत लक्ष्मण दास त्यागी महाराज पंचमुखी दरबार, महंत श्याम सुन्दर दास महाराज ओम्कारेश्वर, महंत संतदास महाराज, संत मायाराम, संत गोविन्द राम, ब्रह्मचारी मिहिर, पंडित सत्यनारायण शर्मा, मनमोहन शर्मा, चाँदमल सोमानी, विनोद झूरानी, सुभाष चेचाणी, अम्बालाल नानकानी, यश गिदवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

 

Uploaded Image