सर्वसम्मति से सचिव मंजू गांधी उदयपुर, कोषाध्यक्ष प्रेमलता चेचानी राजसमंद, संगठन मंत्री कृष्णा समदानी चित्तौड़गढ़ चुनी गईं
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के निर्द्रेशानुसार राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी व पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा के सानिध्य में, आयोजक संस्था तहसील जहाजपुर माहेश्वरी महिला मंडल व जिला भीलवाड़ा के आतिथ्य में दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की चयन प्रक्रिया 2026-29 सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध सम्पन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने बताया कि यह प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक उर्मिला कलंत्री तथा चुनाव अधिकारी अल्पना कचोलिया के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई। चयन प्रक्रिया की शुरुआत अतिथियों के द्वीप प्रज्वलन व महेश वंदना से हुई। मंच संचालन हेमा मुंदडा़ व मोना डाड द्वारा किया गया। जहाजपुर नगर अध्यक्ष सीमा मूंदड़ा व सचिव रंजना मालू द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सीमा कोगटा ने अपने उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत सुंदर पंक्तियों से किया। उपस्थित अतिथियों का उपरना पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। जिला भीलवाड़ा माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष प्रीति लोहिया ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए सीमा कोगटा भीलवाडा, सचिव मंजू गांधी उदयपुर, कोषाध्यक्ष प्रेमलता चेचानी, राजसमंद व संगठन मंत्री कृष्णा समदानी, चित्तौड़गढ़ को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्द, एकता और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिससे संगठन के आगामी कार्यकाल के प्रति नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देखने को मिला। अंत में प्रदेश सचिव डॉ सुशीला असावा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कौशल्या गट्टानी, मनोरमा कालिया, विनीता बाहेती, चंदा नामधर, सरिता न्याति, सरस्वती रानधड़, पूनम भदादा, पुष्पा राठी, संध्या आगीवाल, कविता बलदवा, सरोज गट्टानी, मानकवर काबरा, भारती बाहेती, राखी राठी, निशा काकाणी सहित भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़, राजसमंद, प्रतापगढ़ जिले से प्रदेश की कई सदस्याएं उपस्थित रही।

Social Plugin