माहेश्वरी सेवा समिति तिलक नगर में बैठक सम्पन्न, लिए कई आवश्यक निर्णय
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। माहेश्वरी सेवा समिति तिलक नगर की बैठक कुंवाड़ा खान स्थित तेजाजी के स्थान पर आयोजित हुई। जिसमें समिति के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में समिति के संचालन एवं सदस्यता विस्तार, सांगठनिक मजबूती, सामाजिक कार्यों, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। साथ ही सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें सीए सत्यनंदन बाहेती अध्यक्ष, ओम डाड वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केदार सोमानी एवं ओम सोमानी उपाध्यक्ष, राजेश काष्ठ कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार बांगड़ सचिव, पंकज काबरा सह सचिव, अशोक मूंदड़ा संगठन मंत्री तथा हितेश नाराणीवाल को प्रचार-प्रसार मंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही संरक्षक के पद पर अशोक तुरकिया, परमेश्वर पोरवाल, एवं गोपाल डाड को मनोनीत किया गया। अंत में सचिव सुशील कुमार बांगड ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

Social Plugin