Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

पूर्व मंत्री का भाजपा पर आरोप प्रदेश सरकार को हार का डर इसीलिए नहीं करवा रही है पंचायत राज चुनाव, मोदी के नेतृत्व में विदेश नीति हुई है कमजोर 




भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट पर गैस महगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान पूर्व मंत्री व देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल जाट ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार को हार का डर है इसीलिए पंचायत राज में निकाय चुनाव आयोजित नहीं करवा रही है वही देश में शंकराचार्य भी कह रहे हैं कि पहले भारत में मांस बेचने में 9 वे स्थान पर था आज दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है वही एक लीटर पेट्रोल डीजल खरीदने के लिए भी अमेरिका से परमिशन लेनी पडने का आरोप लगाया है और कहा की मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति कमजोर हो गई है।भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बचाने के लिए देश को दाव पर लगा दिया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को बढ़ती गैस कीमतों को लेकर पूर्व मंत्री व भीलवाड़ा देहात कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया इस दौरान महिला कांग्रेस से जुड़ी महिला पदाधिकारीयो ने कलेक्ट्रेट के सामने  चूल्हा जलाकर नाराजगी जाहिर की ।

जहां भीलवाड़ा देहात कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों पर आज भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जिस तरह हमारे राजनेता राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे  लोकसभा और राज्य सभा में मुद्दे उठाए। आज के दौर में हर मुद्दे पर बीजेपी अमेरिका के आगे सरेडर है भारत की फॉरेन पॉलिसी फेल हो गई। महंगाई बढी है वर्ष 2014 के बाद पेट्रोल डीजल सस्ते का वादा किया था वह वादा पूरा नहीं हो रहा आज छोटे-छोटे देश भारत को धमका रहे हैं वहीं एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए अमेरिका की परमिशन लिए जाने के आरोप लगाए जहा पूर्व मंत्री ने कहा कि सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए पुतला दहन कर धरना दिया आगे इस माहौल को जनता तक ले जाएंगे। जनता महंगाई से बचने के लिए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदान करें । मोदी के नेतृत्व में विदेश नीति कमजोर हुई है आज के दौर में बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका व पाकिस्तान हमें धमका रहा है। भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बचाने के लिए देश को दाव पर लगा दिया आज पंचायत राज की धज्जियां उड़ा कर चुनाव नहीं करवा रहे हैं इसे आम जनता को 3000 करोड़ का लॉस हुआ है चुनाव टलते जा रहे है उनको डर लग रहा है कि कहीं ना कहीं हमारे हाथ ना हो जाए। भाजपा वाले गाय के नाम पर वोट मांगते हैं जबकी गांव वाले किसान गाय पालते हैं भाजपा वाले एसी में बैठकर गाय पालने की बात करते हैं इस दौरान रामलाल जाट ने आरोप लगाते हुए कहा के देश में  मांस बेचने में भारत नवे स्थान पर भारत का नाम था आज दूसरा स्थान पर आ गए यह मैं नहीं कह रहा हूं यह शंकराचार्य कह रहे हैं आज के दौर में इंडस्ट्री के व्यापारी किसान तकलीफ में है प्रदेश में सरकार को एन्टी इनकामेंसी का डर है इसलिए पंचायत राज व निकाय चुनाव नहीं करवा रही है आज विधानसभा या लोकसभा इलेक्शन हो तो भारतीय जनता पार्टी का सुपडा साफ है भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार का डबल इंजन महंगाई बढ़ाने, संविधान को तोड़ने का है भीलवाड़ा के उद्यमियों के लिए मध्य प्रदेश के सीएम निमंत्रण देकर गये प्रदेश सरकार को शर्म आनी चाहिए यहां की सरकार को इंडस्ट्री की कितनी ग्रोथ हुई इसके बारे में पूछना चाहिए इसलिए यह सरकार फेल है कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, कैलाश व्यास, चेतन डीडवानिया, दुर्गेश शर्मा, महेश सोनी , पूर्व विधायक गायत्री त्रिवेदी सहित जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता , पदाधिकारी व सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 बाईट- रामलाल जाट 
पूर्व मंत्री व देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष