Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

युवा कंजर समाज सेवा समिति द्वारा द्वितीय विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, 52 यूनिट रक्त संग्रहित

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) युवा कंजर समाज सेवा समिति, भीलवाड़ा के तत्वावधान में आज महात्मा गांधी ब्लड बैंक में ''द्वितीय रक्तदान शिविर'' का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला अभिभाषक संस्था, भीलवाड़ा के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह एवं पूरी कार्यकारिणी की गरिमामय उपस्थिति रही।  कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में एडवोकेट भोलूराम कंजर(उपाध्यक्ष, कंजर वीर भारतीय सेना), भागचन्द झांझावत (प्रदेशाध्यक्ष, कंजर वीर भारतीय सेना), राजकुमार झांझावत (जिला अध्यक्ष, युवा कंजर समाज सेवा समिति), रजवंत झांझावत (कोषाध्यक्ष, युवा कंजर समाज सेवा समिति), कृष्ण चंद कर्मावत (सचिव, युवा) एवं डॉ. राजवीर झांझावत (एमबीबीएस) शामिल थे। इसके साथ ही (एएसआई) रामफूल कर्मावत मंजेश कर्मावत, रतन लाल नानावत (पूर्व एएसआई), राधेश्याम नानावत (पूर्व सरपंच) तथा सुनित झांझावत (युवा मोर्चा ग्रामीण, जहाजपुर) का स्वागत दिलीप, सुरजीत, विनोद, दुर्गेश, यशपाल, विकास, बलेश, अंकित, विनय और अक्षय द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में जिले भर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजनकर्ता एडवोकेट रविंद्र नानावत ने बताया कि समाज के युवाओं के सहयोग से कुल 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेशाध्यक्ष भागचन्द झांझावत ने सभी रक्तदाताओं को बढ़-चढ़कर रक्तदान करने एवं रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में विकास कर्मावत, रामकिशन, मनीष, राकेश, नरेश, विकास झांझावत, महावीर झांझावत, गोविंद, लक्की, सचिन, विनोद, विकेंद्र, देबू, अनिल और पृथ्वी सहित अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज को नई दिशा दी।