Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

एमपी के सीएम ने भीलवाड़ा के उद्यमियों को एमपी मे उद्योग लगाने के लिए किया आमंत्रित, आऊरियम रिर्सोट में समाजसेवी महावीर सिंह चौधरी व वस्त्र उद्यमियो ने सीएम की कि अगवानी


भीलवाड़ा: मध्यप्रदेश एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के प्रवास पर रहे इस दौरान उन्होंने सनातन मंगल महोत्सव में शिरकत करने के बाद वस्त्र उद्यमियो से संवाद कर मध्य प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने की अपार संभावना है सरकार हर क्षेत्र में उद्यमियों को राहत देने का काम कर रही है हमने बिजली, पानी, लेबर व लेबर लॉ में अनुकूलता बनाई है साथ ही सीएम ने मध्यप्रदेश व राजस्थान को जोड़ीदार भाई बताते हुए कहा कि हमारे द्वारा राजस्थान में बहु प्रतीक्षित "पीकेसी"  (पार्वती, काली सिंध, चंबल परियोजना) योजना पर भी मुहर लगाई है क्योंकि मध्यप्रदेश में नदियों का मायका है वहां से पानी अब राजस्थान आएगा वही मुख्यमंत्री डा यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में बिजनेस को सरल बनाने के लिए पालिसिया बना दी है जिससे उद्योगपतियों को अनावश्यक व्यवधान न हो ।इस दौरान भीलवाड़ा से प्रसिद्ध उद्योगपति रामपाल सोनी ने भी मध्य प्रदेश में 5000 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट करने को लेकर मंच पर मध्यप्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव से वार्ता की जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि अगर यहां के उद्योगपति रामपाल सोनी मध्यप्रदेश में उद्योग लगाना चाहते हैं तो हमारे मध्य प्रदेश में कैबिनेट सब कमेटी के साथ सीसीआई की बैठक होती है उसमें इनको विशेष रियायत देगी इसकी मै गारंटी देता हूं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को एक दिवसीय भीलवाड़ा जिले के प्रवास पर रहे जहां भीलवाड़ा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत किया वहां से भीलवाड़ा शहर के हरी सेवा उदासीन आश्रम परिसर में चल रहे सनातन मंगल महोत्सव और दीक्षा दान समारोह में शिरकत कर संतों व महात्माओं का आशीर्वाद लिया उसके बाद भीलवाड़ा शहर के समाजसेवी और जैन समाज के प्रमुख संगठन जीतो से जुड़े हुए महावीर सिंह चौधरी के आऊरियम रिसॉर्ट & इंटरनेशनल रिसोर्ट में भीलवाड़ा टेक्सटाइल उद्यमियों से संवाद कर मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया इस दौरान प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम दक, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल , समाजसेवी महावीर सिंह चौधरी ,अर्पित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े भीलवाड़ा के वस्त्र उद्यमी मौजूद रहे।

 कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने वस्त्र उद्यमियो को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान व मध्य प्रदेश राज्यों के बीच भाई-भाई का संबंध अनादि काल से चला आ रहा है हमें जब वर्ष 1947 में आजादी मिली तब कहीं राज्यों में कठिनाइयां थी लेकिन हमारे यहां भगवान महाकाल, राजा विक्रमादित्य व महाराणा प्रताप के आशीर्वाद से राजस्थान के बिड़ला ने ही मध्यप्रदेश में सबसे पहले उद्योग लगाया था जिसकी बदौलत वहा काफी रोजगार मिले वही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उद्योगपतियों से राजस्थान के बारे में चुटकी लेते हुए कहा कि राजस्थान में तो मारवाड़ और मेवाड़ का आदमी सूखी रेती में भी तेल निकाल लेता है इनका तो पूरे देश में उद्योग जगत में वर्चस्व है उद्योगपतियों के बदौलत ही कई लोगों की आजीविका चल रही है राजस्थान व एमपी के राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में उद्योग चल रहे हैं वही एक जमाना था तब कई राज्य आपस में लड़ते थे हमारे यहां "पीकेसी"  पर भी काफी समय से लड़ाई चल रही थी लेकिन यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल और मेरे द्वारा मध्यप्रदेश में सीएम पद संभालने के बाद तुरंत पीकेसी पर मोहर लगी क्योंकि मध्यप्रदेश तो नदियों का मायका है जब मध्य प्रदेश में सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तब उद्योग विभाग मेरे पास रखा क्योंकि उद्योग विभाग से अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने और बिजनेस को सरल बनाने के लिए नई पॉलिसी बनानी थी और पॉलिसी के कारण ही आज भीलवाड़ा के प्रसिद्ध उद्योगपति रामपाल सोनी भी मध्य प्रदेश में लगभग 5000 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट करने की मेरे को कहा था मैं यहां के उद्योगपति रामपाल सोनी को आस्वस्थ करता हूं कि मध्यप्रदेश में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक के साथ ही सीसीआई की बैठक भी होती है और जो भी बड़ा उद्योग लगाना चाहता है उस उद्योगपति को मध्य प्रदेश की सरकार विशेष रियायत देती है इसकी गारंटी में देता हूं के क्योंकि हम चाहते हैं कि मध्यप्रदेश के विकास के साथ ही वहां के लोगों को आजीविका उपलब्ध हो।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि राजस्थान में आज में भीलवाड़ा के अंदर आकर  व्यवसाईयों के साथ चर्चा की क्योंकि भीलवाड़ा टैक्सटाइल इंडस्ट्री का हब है इस दौरान टेक्सटाइल उद्यमियों को हमने कहा कि राजस्थान में भी व्यापार व्यवसाय करें लेकिन राजस्थान का जोड़ीदार भाई मध्यप्रदेश भी है मध्य प्रदेश के अंदर भी व्यापार की बहुत बड़ी अनुकूलता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम मित्रा पार्क की घोषणा की थी वह बन गया है उसके अलावा भी राज्य में बहुत बड़े निवेश की संभावना है मध्य प्रदेश में बिजली, पानी , लेबर व लेबर लॉ सब प्रकार के अनुकूलता बनाए हुए हैं जिससे हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की संभावना है इसके साथ ही माईनिंग व हेल्थ क्षेत्र में भी अच्छी व्यवस्था की है जिससे उद्योगपति आगे बढ़ सकते हैं ऐसे में मध्यप्रदेश व राजस्थान सरकार मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रकृति में कदम से कदम मिलाकर चले इस भाव के आधार पर हमने भीलवाड़ा के उद्यमियों को निमंत्रण दिया मै राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनके मंत्रिमंडल के लोग बहुत अच्छे से सरकार चला रहे हैं मध्य प्रदेश की सरकार भी इसी प्रकार चलना चाहती है।