Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच की बैठक में अहम फैसले, महेश नवमी पर खेलों की धूम

 

युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज में एकता मजबूत करने पर जोर, विविध खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

 

  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच की हाल ही में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य आकर्षण महेश नवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम रहे। इस वर्ष महेश नवमी को विशेष रूप से यादगार बनाने युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकर्षक खेलकूद प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा, जो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आयोजन को भव्य बनाएंगी। अध्यक्ष मनीष बजाज तथा प्रभारी महादेव बाहेती के नेतृत्व में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 8, 9 और 10 मई को बॉक्स क्रिकेट, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। तीन दिवसीय इन आयोजनों में युवाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अनुराग गगराणी को खेलकूद प्रतियोगिताओं का संयोजक तथा योगेश मुंदड़ा को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने आयोजन को भव्य और अनुशासित रूप से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में युवा सदस्य हर्ष राठी, मनीष बाहेती, महेश भट्ट, घनश्याम राठी, भवानी दमानी, मधुसूदन चांडक, आशीष बाहेती एवं कृष्णा ने आयोजन को लेकर अपने विचार साझा किए और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि इन खेल आयोजनों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं में टीम भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आपसी भाईचारा बढ़ाना भी है। साथ ही, विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। युवा मंच का यह प्रयास केवल महेश नवमी के उत्सव को नई ऊर्जा देगा, बल्कि युवाओं में आपसी सहयोग, खेल भावना और एकता का संदेश भी प्रसारित करेगा।      

Uploaded Image