Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा की कार्यकारिणी बैठक आयोजित

 

   भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष कमलेश बोड़ाना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत नवगठित कार्यकारिणी के स्वागत एवं परिचय के साथ हुई। बैठक में सेवा एवं सामाजिक कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शाखा द्वारा बाल एवं युवा संस्कार शिविर का आयोजन 18 मई से 24 मई तक तथा अभिरुचि शिविर का आयोजन 25 मई से 31 मई तक करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही समूह विवाह सम्मेलन के अंतर्गत 19 मई को निम्बार्क आश्रम में भोजन वितरण की जिम्मेदारी शाखा द्वारा निभाई जाएगी। पर्यावरण एवं सेवा गतिविधियों के तहत विभिन्न मंदिरों दूधाधारी मंदिर, बड़ा मंदिर, बाल हनुमान मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं श्याम मंदिर काशीपुरी में परिंडा (पक्षियों के लिए जल सेवा) कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। शाखा के स्थायी प्रकल्पों के अंतर्गत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को गायों को चारा तथा प्रत्येक रविवार को रपट के बालाजी में मछलियों को दाना डालने का कार्य नियमित रूप से किया जाएगा। साथ ही शाखा द्वारा संचालित तीन प्याऊ के लिए पानी की केन की व्यवस्था हितेश तोषनीवाल, योगेश मित्तल एवं रमेश अरोड़ा द्वारा की जाएगी। सेवा कार्यों को गति देने के लिए 15 दिवसीय विशेष पखवाड़ा भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन कम से कम 11 पैकेट वितरण किए जाएंगे। इस कार्य के लिए चंद्रशेखर को प्रभारी बनाया गया है। नेत्रदान जागरूकता अभियान के तहत प्रतिदिन एक पोस्ट साझा करने तथा सभी सदस्यों द्वारा उसे अपने स्टेटस पर लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक दो माह में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके अंतर्गत पहला शिविर 26 अप्रैल को भीलवाड़ा ब्लड बैंक में आयोजित होगा। संपर्क को सुदृढ़ बनाने हेतु जन्मदिन प्रकल्प के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य के जन्मदिन पर उनके निवास पर जाकर शुभकामनाएं दी जाएंगी एवं उसी दिन गायों को चारा डालने का सेवा कार्य भी किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। संचालन सचिव पंकज अग्रवाल द्वारा किया गया।       
Uploaded Image