Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भाविप नेताजी सुभाष शाखा संस्कृति सप्ताह: स्वच्छता पर बच्चों को दिया संदेश, चलाया स्वच्छता अभियान

 

 

 भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद नेताजी सुभाष शाखा द्वारा हमारे परंपराओं का आईना संस्कृति सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के तहत शाखा के सदस्य मुकेश उपाध्याय द्वारा स्वच्छता पर संदेश बच्चों को दिया। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा ने कचरे की समस्या के निस्तारण के लिए वंचित बस्ती संतोष कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत वंचित बस्ती संतोष कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर पुराने कचरे के ढेर, गोबर की रेवड़ी, सड़क किनारे कचरे के ढेर, विभिन्न स्थानों पर कीचड़, नाली बड़े नालों का स्वच्छता लक्षित इकाई के माध्यम से सफाई कार्य करवाया गया। एवं बच्चों को हमेशा स्वच्छ एवं साफ रहने की रहने का प्रशिक्षण दिया गया की जीवन में स्वच्छता एवं सफाई का बड़ा महत्व है। उनको समझाया गया कि सुंदर और स्वच्छ भारत का निर्माण तभी संभव है। जब हम अपने मन और आसपास की सफाई पर ध्यान दें। मधुबाला यादव द्वारा बच्चों के बीच पारंपरिक गेम खिलाए गए उसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए एवं फल बिस्किट स्टेशनरी सभी बच्चों में वितरित किए गए। परिषद परिवार से संस्कृति सप्ताह प्रभारी शारदा चेचाणी, महिला जागरूकता प्रभारी सुनीता नराणीवाल, संपर्क संस्कार प्रमुख आशा दरगड़, संस्कृति सप्ताह प्रभारी सुनीता रावत, गायत्री उपाध्याय, सुमन माहेश्वरी, अमन सोमानी रामेश्वर सोमानी, महेंद्र माहेश्वरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। अंत में महिला संयोजिका मधु लढा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।