कावड़ यात्रा के दौरान पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट का बीजेपी के नेताओं पर जुबानी हमला, धर्म पर वोट लेने वाले राजनेताओं का जनता करें मुंह काला
भीलवाड़ा: प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट की ओर से सोमवार को भीलवाड़ा में माण्डल से हरणी महादेव तक कावड़ यात्रा निकाली गई इस दौरान रामलाल जाट ने बीजेपी के नेताओं पर जुबानी हमला बोलते हुए जनता से आह्वान किया उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं का जनता मुंह काला करें।
सावन के अंतिम सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हो रहा है जहा शिव भक्त जगह-जगह कावड़ यात्रा निकालकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं। जहां विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक प्रदेश की पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट की मौजूदगी में माण्डल तालाब की पाल से भीलवाड़ा शहर के पास स्थित हरणी महादेव मन्दिर तक विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई इस कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में शिव भक्त कावड़ लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने पहुंचे।
जहां कावड़ यात्रा में मौजूद प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि भगवान शिव कण-कण में है ओर भीलवाड़ा जिले में भाईचारा कायम होने के साथ ही युवाओं में संस्कार आए इसी उद्देश्य को लेकर प्रतिवर्ष कावड़ यात्रा निकाली जाती है कावड़ यात्रा के लिए हम हरिद्वार व ऋषिकेश से गंगाजल मगवाते हैं इस कावड़ यात्रा में राजनीति से ऊपर उठकर शिव भक्त आते हैं ओर गंगाजल अपने घर ले जाकर अभिषेक करते है।
वही कावड़ यात्रा से पहले शहर में लगे पोस्टर हटाने को लेकर पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने बीजेपी के राजनेताओं का बिना नाम लिए जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मुझे राजनीति में 30 वर्ष समय हो गया है कई न कहीं डायरेक्टर , इनडायरेक्ट रूप से राजनीतिक मे मेरा परिवार भी रहा है मेने पहली बार पोस्टर हटाने की घटना आई है लेकिन भीलवाड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व बिहिन हो चुकी है कहीं ना कहीं अच्छे लोगो को परदे के पीछे धकेल दिया गया है इसलिए धर्म के नाम पर वोट लेने वाले कुछ छुटभये नेता जो अभी परिपक्व नहीं है उनको भारतीय जनता पार्टी ने आगे किया हैं वह इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं पोस्टर फाड़ने व हटाने के बजाये यह नेता कावड़ यात्रा में सहयोग करते। सावन माह में भगवान शंकर के लिए निकाली जा रही कावड़ यात्रा में हर धर्म के लोग कावड़ियों का स्वागत करते हैं बीजेपी वाले राजनेताओं को पोस्टर तो दिख गए लेकिन सड़क पर गौ माता घूम रही वह नहीं दिख रही है जबकी दिल्ली में उनकी सरकार को 11 साल हो गए यहां के सांसद व विधायक डबल इंजन की सरकार बताते हैं जबकि गायों की किस तरह की दुर्दशा है सीपी जोशी ने जब कांग्रेस पार्टी से सांसद का चुनाव लड़ा था तब जनता से आह्वान करते हुए कहा की आप कांग्रेस को वोट दें हम पर ईयर 10 हजार की संख्या में युवाओं को रोजगार देगे। भाजपा का मूल एजेंडा कहां है उस एजेंडे से भटक कर इस तरह धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम करते हैं जनता देख चुकी है और जनता से आह्वान करूंगा की कावड़ यात्रा में भाग ले, संसकार अपने परिवार में रखें वहीं धर्म पर वोट लेने वालों का मुंह काला करें वही हमारा सनातन धर्म सर्व धर्म व सर्वजाती की बात करता है सनातन धर्म मे विश्व का कल्याण की बात करता है यह लोगों के संस्कार में आनी चाहिए वह नहीं आकर वोट लेने के कारण यह राजनेता ऐसा हथकंडा अपनाते हैं जब भी चुनाव होगा उस समय ऐसा काम करेंगे । कुछ ढोंगी लोग भी है जो संत महात्माओं पर भी प्रश्न खड़ा कर रहे हैं वह संत महात्माओं जैसा वेश भी धारण कर रहे हैं।
बाईट-रामलाल जाट पूर्व राजस्व मंत्री

Social Plugin