वन मंत्री का बयान प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 91 लाख लगाए जा चुके हैं पौधे , वन कर्मियों व अधिकारियों को दिए जाएंगे हथियार व चलाने की अनुमति
भीलवाड़ा: वन मंत्री संजय शर्मा ने भीलवाड़ा दौरे के दौरान पूरे राज्य में 3 अगस्त शाम तक 7 करोड़ 91 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं जिनकी फोटो भी हरियाला ऐप पर अपलोड कर दिये हैं वही आने वाले दिनों में वन अधिकारियों व कर्मियों को हथियार देने के साथ ही हथियार चलाने की भी अनुमति दी जाएगी।
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा सोमवार शाम भीलवाड़ा पहुंचे जहां भीलवाड़ा सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, महापौर राकेश पाठक व पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो ने वन मंत्री का स्वागत किया।
जहा वन मंत्री संजय शर्मा ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून 2024 को एक पौधा मां के नाम लगाने का आह्वान किया था मेरा मानना है कि जिस प्रकार से प्रकृति का हमने दोहन किया है जिसमे पेड़ों का काटना, पहाड़ों का तोड़ना और जल का दोहन शामिल है उससे पूरा विश्व त्रस्त है उनका सबका सटीक इलाज पौधारोपण है जिससे प्रकृति का संरक्षण हो सके। गत वर्ष भारत सरकार द्वारा प्रदेश में 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद देना चाहता हूं कि 3 करोड़ के भारत सरकार के लक्ष्य को राजस्थान सरकार ने आगे बढ़ाकर 7 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था मुझे खुशी है कि गत वर्ष वन विभाग के साथ ही सरकारी विभाग ,सामाजिक संगठन , जनप्रतिनिधि व एनजीओ के माध्यम से 7 करोड़ 35 लाख पौधे का रोपण किया था वही इस वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था जहां 27 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम पूरे राज्य में आयोजित हुआ था उस दिन मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था 27 तारीख को संपूर्ण राजस्थान में सभी सरकारी विभाग , सामाजिक संगठन , एनजीओ द्वारा 2 करोड़ 51 लाख पौधों का रोपण किया गया वहीं 3 तारीख शाम तक संपूर्ण राजस्थान में 7 करोड़ 91 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं साथ ही साथ राजस्थान सरकार हरियाला ऐप है उसे पर 7 करोड़ 91 लाख के पौधों के फोटोग्राफ अपलोड किया जा चुके हैं।
वन क्षेत्र के आसपास अवैध खनन के साथ ही वन्य जीव को रेस्क्यू के दौरान हथियार नहीं होने के कारण वन कर्मियों को दिक्कत होती है जिसको लेकर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि हमारे दक्षिण भारत के कही राज्य में वन अधिकारियों व कर्मियों को हथियार दिए गए हैं जहां अधिकारी व वन कर्मी उनकी स्वयं की सुरक्षा के साथ ही आत्मरक्षा के लिए अत्याचार चलाने की अनुमति भी है प्रदेश में भी अधिकारियों व वनकर्मियों को हथियार देने के लिए मामले में हमने मुख्यमंत्री से बात की और आने वाले दिनों में प्रयास किया जाएगा की वन कर्मियों को हथियार दिए जाएं । अवैध खनन सभी जगह होता है अवैध खनन व पेड़ों की कटाई रोकने के लिए वन विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है हम ग्रामीण स्तर पर भी वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं जिससे ग्रामवासी व पर्यावरण जागरूकता समितियां के सदस्यों को जागरूक किया जा रहा है वही आने वाले समय में वन अधिकारी व कर्मियों को हथियार भी उपलब्ध कराए जाएंगे और आत्मरक्षा के लिए चलाने की अनुमति दी जाएगी वहीं भीलवाड़ा जिले में प्रोसेस हाउस द्वारा काला पानी छोड़ने को लेकर हमने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। वही इंडस्ट्री द्वारा प्रदूषित पानी छोड़ा जाता है उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी ।
बाईट- संजय शर्मा
वन एवं पर्यावरण मंत्री राजस्थान सरकार

Social Plugin