Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भीलवाड़ा में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा महोत्सव


कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ, गायत्री महायज्ञ, संस्कार और दीप यज्ञ के होंगे आयोजन

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
अखिल विश्व गायत्री परिवार भीलवाडा शाखा के तत्वावधान में बापू नगर स्थित ए-सेक्टर के शिव साईं राम कृष्ण मंदिर में 24 से 26 अक्टूबर तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। लखोटिया परिवार की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम में गायत्री महायज्ञ, संगीत मय प्रज्ञा पुराण कथा, विभिन्न संस्कार तथा दीप यज्ञ सहित धार्मिक अनुष्ठान होंगे। साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार से प्रशिक्षित कथावाचक संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन करेगें। आयोजक कैलाश चन्द्र, सीए अंकित, पुलकित लखोटिया ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 24 अक्टूबर शनिवार को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा बाल हनुमान मंदिर से रवाना होकर शिव साईं राम कृष्ण मंदिर, ए-सेक्टर बापू नगर तक पहुंचेगी। इसी दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संगीत मय प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा। 25 अक्टूबर रविवार को सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा होगी, जबकि शाम 5.30 बजे से दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 26 अक्टूबर सोमवार को सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक गायत्री महायज्ञ, संस्कार एवं पूर्णाहुति होगी। इसके बाद दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संगीत मय प्रज्ञा पुराण कथा आयोजित की जाएगी। गायत्री परिवार भीलवाडा शाखा के सदस्यों ने बताया की प्रज्ञा पुराण कथा मानव जीवन को सद्विचार, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का संदेश देती है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ लेने का आह्वान किया गया है। यज्ञ एवं संस्कार सहित सभी कार्यक्रम निःशुल्क रहेंगे। यज्ञ में पुरुषों एवं महिलाओं से पीले वस्त्र पहनकर आने की अपील की गई है।


Uploaded Image