भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। दाधीच ब्राह्मण समाज की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में जिला दाधीच मंडल युवा प्रकोष्ठ ने संगठनात्मक नियुक्ति की है। युवा प्रकोष्ठ के जिला युवा अध्यक्ष कुश आचार्य ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवाओं के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे सुनील कुमार जोशी पुत्र गोपाल लाल जोशी, निवासी वृंदावन कॉलोनी, गंगापुर, जिला भीलवाड़ा को जिला युवा महामंत्री पद पर मनोनीत किया है। सुनील कुमार जोशी द्वारा पिछले कई वर्षों से समाज की एकता एवं अखंडता स्थापित करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता का संदेश युवाओं तक पहुंचाने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे हैं। उनके सामाजिक कार्यों एवं सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा जिला अध्यक्ष कुश आचार्य ने नियुक्ति पत्र के माध्यम से विश्वास जताया कि सुनील कुमार जोशी जिले में दाधीच ब्राह्मण समाज के उत्सवों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़कर समाज की पहचान को जिले ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।




Social Plugin