Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

निंबार्क आश्रम के महंत के सानिध्य मे 9 अगस्त को निकाली जाएगी विशाल कावड़ यात्रा , 51 फीट की कावड़ रहेगी मुख्य आकर्षण का केंद्र 

निंबार्क आश्रम के महंत के सानिध्य मे 9 अगस्त को निकाली जाएगी विशाल कावड़ यात्रा , 51 फीट की कावड़ रहेगी मुख्य आकर्षण का केंद्र 

भीलवाड़ा: पूर्वांचल जनचेतना समिति के की ओर से श्रावण मास में रविवार को भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर विशाल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी कावड़ यात्रा की शुरुआत भीलवाड़ा के मुख्य निंबार्क आश्रम से होगी जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए प्रसिद्ध हरणी महादेव तीर्थ स्थल पहुंचेगी वहां भगवान महादेव का अभिषेक किया जाएगा कावड़ यात्रा में इस बार 51 फीट की कावड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी ।

जहां निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण जी महाराज ने कहा की पूर्वांचल जन चेतना समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी श्रावण मास में 9 अगस्त को भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर निंबार्क आश्रम मंदिर परिसर से भीलवाड़ा शहर के प्रसिद्ध हरणी महादेव तीर्थ स्थल तक विशाल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 5000 कावड़िये शामिल रहेंगे इस कावड यात्रा में वैदिक मंत्रौचार के साथ ही भगवान के नाम के कीर्तन का भी आयोजन होगा कावड़ यात्रा में देश के पवित्र तीर्थ स्थलों से लेकर आये पवित्र जल को कलक्षो में भरा जाएगा यात्रा के माध्यम से धार्मिक जागरूकता जनचेतना और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया जाएगा।

महा प्रसादी का होगा आयोजन- हरणी महादेव कावड़ यात्रा पहुंचने पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के बाद नगर निगम के सामुदायिक भवन में विशाल प्रसादी का आयोजन होगा वही कावड़ यात्रा के दौरान शहर में जगह जगह पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहेगा जिसके लिए आयोजक मंडल ने भीलवाड़ा जिला प्रशासन से स्वीकृति मांगी है।

Somdutt Tripathi
Bhilwara
Mo.09783454856

Uploaded Image