कॉमनवेल्थ गेम मे देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटी का पैतृक गांव कुराडिया में किया स्वागत 

 भीलवाड़ा: कॉमनवेल्थ गेम में देश के लिए
गोल्ड मेडल जीतने वाली बॉक्सर खिलाड़ी अरुंधति चौधरी गुरुवार को अपने पैत्रक गांव भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के कुराडिया पहुंची जहां पर मोरला चौराहे से कुराडिया तक उनका गर्म जोशी से डीजे पर और देशभक्ति गानों पर ग्रामीणों ने स्वागत कर भव्य अभिनंदन जुलूस  निकाला गया इस दौरान जगह-जगह पर ग्रामीणों व स्कूल के विद्यार्थियों अध्यापकों ने अपनी बेटी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

बॉक्सर खिलाड़ी अरुंधति चौधरी कुराडिया पहुंची जहां उन्होंने बालाजी मंदिर मे हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सरपंच अजीत सिंह मीणा सहित वर्धमान जैन ,रामपाल मीणा ,धर्मराज जाट ,रामरतन जाट ,राधेश्याम सेन आदि ग्रामीणों ने पुष्प माला व साफा पहनाकर चौधरी का अभिनंदन किया। 
गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर खिलाड़ी अरुंधति चौधरी ने बताया कि शुरू से ही मेने सपना देखा कि लाइफ मे कुछ ऐसा काम करना चाहिए जिससे मेरा और परिवार का नाम रोशन हो और उन्होंने पढ़ाई के साथ खेल चुना इसके लिए माता-पिता ने भी मेरा सपोर्ट किया।
मैंने मैदान में फाइट किया वही मेरे माता-पिता ने मेरे साथ कई समस्याओं से फाइट कर मुझे इस मुकाम पर पहुंचा कर जीत दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में 
महिलाओं से आवाह्न किया कि वह कभी अपने आप को असहाय व अबला नहीं समझे। उन्होंने अध्ययन कर रही बेटियों का जोश बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल मे भी आगे बढ़े और अपने परिवार और क्षेत्र , देश का नाम रोशन करे। खिलाड़ी चौधरी के दादाजी मूलत कुराडिया के थे बाद में यह परिवार कोटा निवास करने लग गया।

Somdutt Tripathi
Bhilwara
Mo.09783454856

Uploaded Image