नगर विकास व स्वायत्त शासन विभाग मंत्री ने किया फॉलोअप शिविर का निरीक्षण
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये पट्टे, स्वीकृति पत्र एवं चेक
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। स्वायत्त शासन एवं नगर विकास विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा शुक्रवार को भीलवाड़ा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम एवं नगर विकास न्यास परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर के फॉलो-अप कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आमजन के लंबित कार्यों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से पूर्व में आयोजित शिविरों में किसी कारणवश लाभ से वंचित रह गए पात्र नागरिकों के लिए 21 जुलाई से 30 अगस्त तक फॉलो-अप कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने नगर निगम एवं नगर विकास न्यास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा भीलवाड़ा शहर की सीमा में निवासरत प्रत्येक पात्र नागरिक को शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्रदान किया जाए। मंत्री खर्रा ने शिविर के दौरान 69-ए के पट्टे, भवन निर्माण स्वीकृति प्रमाण पत्र, लीज होल्ड से फ्री होल्ड रूपांतरण के दस्तावेज, नामांतरण प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रकरणों के स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को वितरित किए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के लाभार्थियों को 50 हजार रुपए की ऋण स्वीकृति के चेक भी प्रदान किए। इस अवसर पर मंत्री खर्रा ने शहरी सेवा शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का बारीकी से निरीक्षण किया एवं अधिकारियों व कार्मिको से शिविरों में आमजन को लाभान्वित करने के संबंध में जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर विकास न्यास के ओएसडी पुनीत गहलोत, नगर निगम के निवर्तमान महापौर राकेश पाठक, नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी, एडिशनल एसपी राजेश आर्य, तहसीलदार दिनेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Social Plugin