Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

आरएसडब्ल्यूएम मंडपम में आचार्य पुलक सागर का आगमन, जवाहर फाउंडेशन के जनसेवा कार्यों की की प्रशंसा

 

 

रिजु झुनझुनवाला से मिलने की जताई इच्छा, आशीर्वाद स्वरूप भेंट की पुस्तक, समाज सेवा को बताया प्रेरणादायी अभियान

 

 

समाज के प्रति समर्पित संस्थाओं के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन संभव है: आचार्य पुलक सागर महाराज

 

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) शहर के चित्तौड़ रोड स्थित एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की औद्योगिक इकाई आरएसडब्ल्यूएम मंडपम में गुरुवार को जैन समाज के पूज्य आचार्य पुलक सागर महाराज का शुभ आगमन हुआ। इस दौरान संस्थान में आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वातावरण बना रहा। इस अवसर पर आरएसडब्ल्यूएम के बिजनेस हेड वाई. डी. तिवारी ने आचार्य का स्वागत करते हुए उन्हें जवाहर फाउंडेशन द्वारा समाज हित में किए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जमीनी स्तर के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही फाउंडेशन की गतिविधियों से संबंधित न्यूजलेटर भी भेंट किया गया। जवाहर फाउंडेशन की सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनहित की विभिन्न पहलों की जानकारी प्राप्त कर आचार्य पुलक सागर महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने फाउंडेशन के संरक्षक रिजु झुनझुनवाला से भेंट करने की इच्छा भी जताई तथा उनके लिए अपने आशीर्वाद स्वरूप अपनी पुस्तक (बुकलेट) भेंट की। फाउंडेशन प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन पिछले सात वर्षों से सामाजिक सरोकारों के तहत कला, खेलकूद, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण, संगीत, महिला सशक्तिकरण, खाद्य सुरक्षा, रोजगार सृजन, सघन वृक्षारोपण तथा स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान जैसे अनेक क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। आचार्य पुलक सागर महाराज ने सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए ऐसे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित संस्थाओं के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन संभव है। आचार्य के इस पावन आगमन को फाउंडेशन एवं आरएसडब्ल्यूएम परिवार ने प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण अवसर बताया। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके आशीर्वाद से भीलवाड़ा जिला सुख, समृद्धि और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होगा।

 

 



Uploaded Image