Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा: जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढ़ा


श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, कई नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी


भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान, भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं समाजहित के कार्यों में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से यह विस्तार किया गया है। संस्थान के इस निर्णय से समाजजनों में उत्साह का माहौल है और नव नियुक्त पदाधिकारियों को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। संस्थान के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढ़ा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला की सहमति एवं दिशा-निर्देशानुसार नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक गांव तक संस्थान की गतिविधियों को पहुंचाना आवश्यक है, इसी उद्देश्य से समाज के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर शिव सिंह गहलोत (भगवानपुरा), महावीर सिंह (हाजीवास), धर्मसिंह पंवार (बिजौलिया), ललित सिंह डाबला, मुकेश सिंह (आटूण), शंभू सिंह (बाघीद), अमर सिंह (गुलाबपुरा) और गोविन्द सिंह राठौड़ (शाहपुरा) को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिला मंत्री पद पर दिनेश सिंह शक्तावत (बिजौलिया), राधेश्याम सिंह कच्छावा (रामपुरिया), राजेन्द्र सिंह झुपड़िया, बालु सिंह देवड़ा, मनोज सिंह (गुलाबपुरा), रतन सिंह (आटूण), रामसिंह (पांसल), शिव सिंह (लुहारिया) और शंकर सिंह (गाडरमाला) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जिला प्रवक्ता पद पर सोराज सिंह (माल का खेड़ा), तहसील संरक्षक के रूप में श्याम सिंह चुण्डावत (करेड़ा), नारायण सिंह (सोलंकियों का खेड़ा, कोटड़ी) एवं गंगाधर सिंह (सोडियास, कोटड़ी), जबकि माण्डलगढ़ तहसील संरक्षक के रूप में भैरू सिंह (त्रिवेणी) को नियुक्त किया गया है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी पप्पु सिंह रावणा (लक्ष्मीपुरा) को सौंपी गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपने संबोधन में कहा कि श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि समाज शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण और आपसी भाईचारे के क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज के हर वर्ग तक संस्थान की गतिविधियां पहुंच सकेंगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करते हुए समाज हित में कार्य करेंगे। कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा के बाद समाज के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों और समाज बंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान समाज के विकास, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक एकता के नए आयाम स्थापित करेगा।                      

 
Uploaded Image