10 से 30 जुलाई तक इंद्रपुरा, आर्जिया, गोविंदपुरा, तेलीखेड़ा सहित विभिन्न गांवों में चलेगा तुलसी पौधा वितरण अभियान
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) वनवासी कल्याण परिषद, भीलवाड़ा इकाई की ओर से रविवार प्रातः 7 बजे पालड़ी गांव स्थित बालाजी मंदिर परिसर में 101 तुलसी पौधों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रांत नगरीय प्रमुख राम प्रकाश अग्रवाल के सानिध्य में संपन्न हुआ। परिषद के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने पालड़ी गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को तुलसी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं औषधीय महत्व की जानकारी दी तथा तुलसी के पौधों का वितरण किया। उन्होंने बताया कि तुलसी भारतीय संस्कृति में आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी मानी जाती है। साथ ही परिषद द्वारा 10 जुलाई से 30 जुलाई तक इंद्रपुरा, आर्जिया, गोविंदपुरा, तेलीखेड़ा सहित आसपास के गांवों में भी तुलसी पौधा वितरण अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में वनवासी कल्याण परिषद के ज्ञानचंद जैन, रुपलाल अजमेरा, दिनेश विजयवर्गीय, कमल गोखरू, भागचंद बाहेती, तरूणा शर्मा, पुष्पा अग्रवाल, कृष्णा जैन, ओमप्रकाश गंदोड़िया, महेश खंडेलवाल, गोपाल शर्मा, सत्यनारायण सोमानी, सत्यनारायण शर्मा, एस.पी. कल्या, रामचंद्र मूंदड़ा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Social Plugin